दिव्यांग सर्वेश को मिली रोजगार की सौगात, सपा नेता अजीत यादव ने खुलवाई दुकान
समाजवादी पार्टी (समाजवादी पार्टी) जिला संगठन फर्रुखाबाद द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत एक सराहनीय पहल की गई। 193 विधानसभा अमृतपुर क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी दिव्यांग सर्वेश कुमार (लोनिया) चौहान को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लकड़ी के खोखे में दुकान खुलवाकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया।
दुकान का शुभारंभ सपा जिलाध्यक्ष श्री चंद्रपाल सिंह यादव एवं जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने फीता काटकर किया। इस पहल के पीछे जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव की प्रमुख भूमिका रही, जिन्होंने जरूरतमंद दिव्यांग युवक की समस्या सुनकर आर्थिक सहायता के बजाय स्थायी रोजगार उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।
दुकान पर बैठते समय भावुक हुए सर्वेश कुमार ने कहा कि उन्हें मदद नहीं बल्कि सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि रोजगार मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी समता और सम्मान की विचारधारा पर कार्य कर रही है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने का संकल्प है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने भी इस पहल को समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया और भविष्य में दिव्यांगों के लिए विशेष रोजगार योजनाएं चलाने की बात कही।
जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जनपद में कोई भी वास्तविक जरूरतमंद व्यक्ति हो, पार्टी उसके साथ खड़ी रहेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बढ़पुर मुख्तार आलम, सपा बीएलए सूरज सिंह राठौर, अखिल कठेरिया, शीलू खां सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।