बावनपाड़ा के राकेश कुमार कसाना ने जीते स्वर्ण-रजत, दौसा का नाम किया रोशन
दौसा जिले के बावनपाड़ा गांव निवासी राकेश कुमार कसाना ने राजधानी में आयोजित 44वीं अखिल भारतीय घुड़सवार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता BSF Academy Tekanpur (मध्य प्रदेश) में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया Delhi Police की घुड़सवार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राकेश कुमार कसाना ने जंपिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण तथा रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में उनके घोड़े “आकाश” ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर शामिल 345 घोड़ों में दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया। राकेश कुमार की इस उपलब्धि से गांव बावनपाड़ा सहित पूरे दौसा जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।