जोधपुर में बसों की छत पर सफर जारी – हादसे का खतरा ⚠️
📰 AIMA मीडिया – जोधपुर
जोधपुर में बसों की छत पर सफर जारी, प्रशासन मौन ⚠️🚍
जोधपुर शहर में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। बसों की छत (कैरियर) पर यात्रियों को बैठाकर सफर कराया जा रहा है, जबकि इस पर सरकार द्वारा रोक लगाई जा चुकी है।
भदासिया पुलिया, जोधपुर पर ली गई फोटो में साफ देखा जा सकता है कि जोधपुर से चलने वाली श्री गणेश ट्रेवल्स और बजरंग ट्रेवल्स (जोधपुर–खीवसर रूट) की बसों की छत पर यात्री बैठकर सफर कर रहे हैं। ये बसें शहर के बीचों-बीच से होकर गुजरती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
जोधपुर–भोपालगढ़ और खींवसर सहित कई रूटों की बसों में यही हाल है और रोजाना लोग अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।
मांग:
बसों की छत पर सफर तुरंत बंद करवाया जाए
बस मालिकों पर कार्रवाई की जाए
RTO और पुलिस नियमित जांच करें
📍 स्थान: भदासिया पुलिया, जोधपुर
📸 फोटो – AIMA मीडिया
AIMA मीडिया
जनता की आवाज 📰