logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली मिलन एवं युवा समिति मनोनयन समारोह

होली मिलन एवं युवा समिति मनोनयन समारोह





गोवर्धन मथुरा ब्रज की पावन धरा पर होली के इस पावन उत्सव पर आचार्य रमाकांत गोस्वामी जी के कुशल नेतृत्व में कुंवलिया पीड हाथी वध महोत्सव समिति (रजि.), के तत्वावधान में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग स्थित श्री जी बाबा की हवेली पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।
फूलों, रंगों और गुलाल की सुगंध के बीच प्रभु के साथ होली खेलने का अलौकिक सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भक्तिमय वातावरण में सभी भक्तों ने प्रभु के पावन प्रसाद का आनंद लिया।
संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में 'युवा कमेटी' का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारी
* युवा अध्यक्ष | सागर शर्मा |
* युवा महामंत्री | पंडित मधुसूदन गोस्वामी |
* युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष | रिजुल अग्रवाल |
आभार एवं शुभकामनाएं
समिति के संस्थापक संरक्षक पंडित राज नारायण गौड़, पंडित राजीव शर्मा, अध्यक्ष आचार्य रमाकांत गोस्वामी, महामंत्री पंडित अभिषेक शर्मा "आशु", मेला संयोजक श्री अजय कुमार सैनी एवं समस्त वरिष्ठ सदस्यों (अंकित शर्मा, राजेश पाठक, मुकुंद गोस्वामी, श्रीकांत भंडारी आदि) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद दिया।
हमें पूर्ण विश्वास है कि यह युवा टीम अपनी ऊर्जा और निष्ठा से संगठन को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। आप सभी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

2
232 views

Comment