सिंगरौली में गूंजेगा अखाड़ा: विशाल दंगल सीजन-7 का आगाज 28 फरवरी से, दंगल के लाइव वीडियो देखने के लिए पेज को फॉलो कर ले
रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता
सिंगरौली में गूंजेगा अखाड़ा: विशाल दंगल सीजन-7 का आगाज 28 फरवरी से, दंगल के लाइव वीडियो देखने के लिए पेज को फॉलो कर ले
सिंगरौली। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित रामलीला मैदान में 28 फरवरी से 1 मार्च तक “विशाल दंगल सीजन-7” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल नगर निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय पहलवानों की होगी टक्कर
आयोजकों के अनुसार इस दंगल में Iran, Bhutan, Nepal सहित भारत के विभिन्न राज्यों से नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। देशभर के अखाड़ों के दिग्गज पहलवानों की दमदार भिड़ंत देखने को मिलेगी।
आसपास के जिलों से उमड़ेगा जनसैलाब
इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सिंगरौली के साथ-साथ Sidhi, Rewa, Satna, Sonbhadra (उत्तरप्रदेश) तथा Chhattisgarh से भी हजारों की संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन स्थल पर भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
खेल के साथ संस्कृति का संगम