logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पटना में हेड नर्स की हत्या, घरेलू विवाद में पति गिरफ्तार...

पटना: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में कार्यरत हेड नर्स चांदनी कुमारी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, घटना पूर्वी गोला रोड स्थित आवास में हुई। पुलिस के मुताबिक, होली पर ससुराल जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोपी पति सोनू कुमार सिंह ने पूछताछ में स्वीकार किया कि गुस्से में उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने खुद दी पुलिस को सूचना
घटना के बाद आरोपी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे घर से ही हिरासत में ले लिया। दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतका के परिजनों ने दहेज और पैसों के विवाद का आरोप लगाया है। बहन का कहना है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग में लाखों रुपये गंवा चुका था और अक्सर पैसों को लेकर चांदनी को प्रताड़ित करता था। घटना वाले दिन भी उसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए।
शादी को हुए थे दो साल
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 6 फरवरी 2023 को हुई थी और उनका एक दो साल का बेटा है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आर्थिक विवाद, घरेलू हिंसा और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

5
134 views

Comment