logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिपोर्टर आशीष कुमार नवगछिया में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद और मौके पर चालक फरार हो गया।

नवगछिया में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

नवगछिया: नवगछिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी अंशु कुमार उर्फ कृष्णकांत कुमार सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से बड़ी खेप में अवैध विदेशी शराब लेकर तेतरी की ओर जाने वाला है।

सूचना के सत्यापन के बाद नवगछिया थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुर चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही स्कॉर्पियो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने वाहन की विधिवत तलाशी ली, जिसमें कुल 250.56 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए संबंधित स्कॉर्पियो वाहन को भी विधि-सम्मत तरीके से कब्जे में ले लिया गया।

इस मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी की पहचान के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

80
2393 views

Comment