logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आगामी होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष श्री अभय रंजन जी की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक

आज पूर्णिया जिले के रुपौली थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष श्री अभय रंजन जी की अध्यक्षता में आयोजित शांति समिति की बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा किए। आगामी होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और प्रशासनिक मर्यादा के साथ संपन्न कराने हेतु समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। त्योहार खुशियों और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक होते हैं। हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम प्रशासन का सहयोग करें ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहे। आइए, हुड़दंग और अफवाहों से दूर रहकर रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम और उमंग के साथ मनाएं।
*आप सभी को होली की सतरंगी शुभकामनाएं!*

8
21 views

Comment