logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर घोषित किया अतिरिक्त सार्वजनिक अवकाश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व के अवसर पर आमजन को राहत देते हुए होलिका दहन (2 मार्च) एवं होली (4 मार्च) के पूर्व घोषित अवकाश के अतिरिक्त 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
जारी शासनादेश के अनुसार होली पर्व के पावन अवसर को दृष्टिगत रखते हुए 3 मार्च को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत अतिरिक्त अवकाश रखा गया है। इस दिन प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालयों, बैंक एवं संबंधित संस्थानों में अवकाश रहेगा।
संवाददाता — AiMA MEDIA
उमेश सिंह

14
723 views

Comment