सरसींवा में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: तीन ट्रैक्टर ज़ब्त, थाना सुरक्षार्थ में सुपुर्द
चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA/ खनिज अमला जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा तहसील सरसींवा क्षेत्र में शनिवार को गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध रेत परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टर क्रमांक CG11 AW 8523 और CG22 AD 1523, तथा एक आयशर ट्रैक्टर (SOLD) को जप्त करते हुए थाना सरसींवा के सुरक्षार्थ सौंपा गया।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।