logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिद्ध जोगी जी की वार्षिक भजन उत्सव संध्या में जमीन पर पंडितों में सजेगी हमीरपुर की हिमाचली धाम

चंडीगढ़ /पंचकूला 28/02/2026- आरके विक्रमा शर्मा अनिल शारदा रक्षत शर्मा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा प्रस्तुति प्रस्तुति - : - सिद्ध जोगी सेवा चेरीटेबल ट्रस्ट कार्यक्रम कमेटी रजि हरियाणा की बैठक प्रमुख संस्थापक विक्रांत बाबाजी की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कार्यक्रम कमेटी के प्रधान निर्मल लुवाणा ने बताया कि 3व 6मई को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विशेष बैठक की गई।जिसमें रविंद्र नक‌ई व रमेश कुमार रैला , संदीप लुवाणा ने बताया कि 3म‌ई को प्राचीन शिव मंदिर गांव रैला से सिद्ध जोगी बाबा पौणाहारी जी की झंड़ा शोभायात्रा धूमधाम से शुरू की जाएगी। जो क‌ई सैकटरो से होती हुई वापिस सेक्टर 11 में पहुंच कर सम्पूर्ण होगी। कमेटी के सीमा चौधरी ,दिनेश शर्मा, पवन महाजन तथा सलाहकार एडवोकेट दिनेश चतरथ ने बताया कि 6म‌ई बृधबार को वार्षिकोत्सव बाबा जी के भजन उत्सव का आयोजन हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से किया जाएगा। क्योंकि इस कार्यक्रम की विशेष रूप से हिमाचली प्रवासियों में पूरजोश इंतजार रहती है।जिसमें हिमाचली गायक बाबा जी का गुणगान करेगें। देशराज शर्मा व उमेश शर्मा, अश्वनी बरवाला, विनोद शर्मा ने कहा कि 6 म‌ई को विशाल हिमाचली धाम का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचली कुक बोटी ,देग (पीतल के बड़े बड़े बर्तनों) में विशेष लकडी की आग पर बनाया जाएगा और नीचे जमीन पर बैठाकर पतलों में हिमाचली कुक (बौटीयों) द्वारा परोसा जाएगा।विक्रांत बाबा जी व डाक्टर सीमा गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य ये है कि हिमाचली एकता, हिमाचली नये नये कलाकारों को गायन में मौका देना और विशेष रूप से पेड़ के पत्तों की पतल को बढ़ावा देना ताकि प्लास्टिक बर्तनों का प्रयोग कम करने का संदेश देकर इस पुरानी परम्परा को जीवित रखना और इन कारीगारो को रोजगार का माध्यम बनाना है।इसके अलावा सरोज शर्मा, पिंकी, मीना कुमारी, सुषमा शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण बाली, रोशनलाल शर्मा, डाक्टर कमलेश, मधु ठाकुर सुदेश शर्मा, अंजू , नैंसी, रमा व अन्य ने सभी सिद्ध जोगी जी के श्रद्धालुओं से पूरजोर अपील करते हुए कि इस वार्षिक महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाए और जाएगा आप सभी सादर आमंत्रित रहेगें।
👇🏻👇🏻
स्थानीय सीनियर जर्नलिस्ट कलमकार आरके विक्रमा शर्मा ने कहा कि अल्फा न्यूज़ इंडिया व शुरू लोकल न्यूज़ की ओर से अनिल शारदा हरीश शर्मा अश्वनी शर्मा व रक्षत शर्मा व रोशन लाल शर्मा पूरी टीम उक्त पूरे धर्म उत्सव संध्या की न्यूज़ कवरेज सेवा करेंगे।।



1
0 views

Comment