बोर्ड परीक्षा देने गई 10वीं की छात्रा को स्कूल में आया हा'र्ट अ"टैक, मां से किया वादा रहा गया अधूरा...
मध्य प्रदेश के Morena जिले से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 10वीं की परीक्षा दे रही एक छात्रा की एग्जाम सेंटर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौजूद शिक्षकों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना बानमोर स्थित Pandit Nehru College (भाग-2) परीक्षा केंद्र की है। मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा आयोजित थी। पेपर समाप्त होने के बाद जब छात्र-छात्राएं अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर रहे थे, तभी छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस हृदयविदारक घटना से परिवार और स्कूल में शोक का माहौल है।फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।