logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठाणे के कासरवडोली चौक में गंदगी और पानी संकट से लोग परेशान


ठाणे। कासरवडोली इलाके के चौक में रहने वाले लोगों को रोजाना गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में साफ-सफाई की बदहाल स्थिति और सार्वजनिक शौचालयों में पानी की कमी ने स्थानीय निवासियों की परेशानी बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक और आसपास की सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैला रहता है। नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी बढ़ती जा रही है, जिससे बदबू और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। लोगों के अनुसार, जब मुख्य सड़क और चौक का यह हाल है तो अंदरूनी गलियों की स्थिति और भी खराब होने का अंदेशा है।

इसके अलावा सार्वजनिक शौचालयों में पानी की समस्या ने आमजन की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं। पानी न होने के कारण शौचालयों का उपयोग करना कठिन हो गया है, जिससे स्वच्छता अभियान की भी धज्जियां उड़ रही हैं।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और नगर निगम से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए और सार्वजनिक शौचालयों में पानी की आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए, ताकि लोगों को इस दैनिक समस्या से राहत मिल सके।

0
2 views

Comment