logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मासूम अभिषेक शर्मा के हथियारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना लगातार पांचवें दिन जारी रहा



गोगामेड़ी (विनोद खन्ना)आज गोगामेडी पुलिस थाने के आगे मासूम अभिषेक शर्मा के हथियारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर संघर्ष समिति का धरना लगातार पांचवें दिन जारी रहा।

इलाके की जनता में काफी आक्रोश है 10 फरवरी 2026 को विभत्स हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे पुलिस गिरफ्तार से बाहर है जनता में भय और आक्रोश का माहौल है और लगातार धरना - प्रदर्शन, कैंडल मार्च निकालने विभिन्न प्रतिनिधियों से मिलने के बावजूद विधानसभा में आवाज उठाने के बावजूद हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर है ये पुलिस की असवेदनशीलता को दर्शाता है संभाग के आईजी द्वारा गोगामेडी थाने में और घटनास्थल पर नहीं पहुंचने पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया, जनता में दिनों-दिन संदेह गहराता जा रहा है कि शासन व प्रशासन हत्यारों से मिले हुए हैं नेठराना गांव में इस हत्याकांड के विरोधस्वरूप गांव में होली और फाग नहीं मानने का निर्णय लिया है व लगातार धरना जारी रखते हुए 5 मार्च को आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है, आज धरने पर नेठराना, भरवाना, बीरान, रामगढ़िया, पचारवाली, भादरा, गोगामेड़ी, परलीका, ढ़िलकी, रामगढ़, गांधी बड़ी, जिग़ासरी बड़ी, चनान, सरदारगढ़िया, खाबड़ा कला, मुसरी, कलाना, देवासर, बरवाली समेत अनेक गांवों के करीब दो सौ से अधिक साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई व न्याय की इस लड़ाई में एकजुट होकर संघर्ष को जारी रखने का आह्वान किया।

6
4 views

Comment