logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होलिका दहन स्थलों का डीएम अवनीश राय ने किया निरीक्षण



बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत में सभी त्यौहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाए जाते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि होलिका दहन एवं होली के अवसर पर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं जनसुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी लोग त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मना सकें।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ब्रजेश कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद

2
13 views

Comment