जिला कारागार का डीएम ने किया निरीक्षण
बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदी बैरकों, पाकशाला तथा चिकित्सालय का गहन निरीक्षण किया और वहां की साफ-सफाई, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के समय कारागार परिसर में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने की कोई सूचना नहीं मिली। व्यवस्थाएं सामान्य और संतोषजनक पाई गईं। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को कारागार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद