logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पर्यावरण शुद्धि की मुहिम: आचार्य संजीव रूप ने 1200 लोगों को वितरित की होली यज्ञ सामग्री


बिल्सी। आर्य समाज गुणी के अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक एवं वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने होली को पर्यावरण शुद्धि के पर्व के रूप में मनाने की मुहिम के तहत बिल्सी पहुंचकर नगर के प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों, शिक्षाविदों और नागरिकों को होली यज्ञ सामग्री के लगभग 1200 पैकेट वितरित किए। आचार्य संजीव रूप ने सर्वप्रथम उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह, तहसील प्रशासन, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी मनोज कुमार को सामग्री भेंट कर होली के वास्तविक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होली यज्ञ का पवित्र पर्व है, इसलिए इसमें प्लास्टिक, गंदी वस्तुएं या नशीले पदार्थों का प्रयोग नहीं करना चाहिए तथा अनावश्यक लकड़ी जलाकर पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण शुद्धि के लिए यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने लोगों से अपील की कि होली के अवसर पर शुद्ध एवं उपयोगी सामग्री का ही प्रयोग करें और मन की नकारात्मकता को दूर कर पर्व को सार्थक बनाएं। इस अवसर पर नगर के प्रमुख व्यापारी रजनीकांत अग्रवाल, लव कुमार वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, डॉ. राजा बाबू, गीतकार नरेंद्र गरल, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का स्टाफ, प्रदीप शर्मा, फ्यूचर लीडर्स स्कूल के डायरेक्टर बीपी सिंह एवं विद्यालय स्टाफ, गिरिराज वार्ष्णेय सहित अनेक गणमान्य लोगों को होली सामग्री वितरित की गई। आचार्य संजीव रूप ने कहा कि होली केवल उत्सव नहीं, बल्कि वातावरण और समाज को शुद्ध बनाने का अवसर है। उनकी इस पहल को नगर में व्यापक सराहना मिली। संवाद

7
286 views

Comment