logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

11 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई



बदायूँ। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जनपद के लोक निर्माण विभाग, बदायूं के गेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जनसुनवाई करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं मुद्दों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे समस्त सूचनाओं सहित समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करें, साथ ही उन्होंने जनपद की समस्त महिलाओं से अपील है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर लाभ उठाएं। संवाद

5
89 views

Comment