प्रयागराज में 11 दिव्यांग बेटियों का सामूहिक विवाह एवं सम्मान समारोह संपन्न....
बघी पर सजी बारात, डीजे और भांगड़ा के साथ शहर के नागरिकों ने दिव्यांग लड़कियों की निकाली बारात"
“श्रीनारायण यादव जी ने अपने साहस, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता से यह सिद्ध कर दिया है कि सीमाएँ शरीर में होती हैं, संकल्प में नहीं"।- *माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी*
"दिव्यांगता क्षेत्र मे कार्य करने वाले दस विभूतियों का किया गया सम्मान"
"यह आयोजन सामाजिक बाधाओं और असमानताओं को तोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की ओर एक साहसी कदम है"।- *राजकुमार चोपड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसेवक मंडल*
यह प्रयास दिव्यांगजन सशक्तिकरण का एक प्रकाशस्तंभ है, - *माननीय न्यायमूर्ति विपिन दीक्षित जी*
प्रयागराज।
बैंक रोड स्थित राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में 11 दिव्यांगजन बेटियों का सामूहिक विवाह एवं सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन लोकसेवक मंडल, शेरवानी चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय महिला परिषद (शहर शाखा) तथा अनाम स्नेह परिवार,माया अर्नामेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी एवं माननीय न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति में समारोह सम्पन्न हुआ।
बघी पर सजी बारात, डीजे और भांगड़ा के साथ शहर के नागरिकों ने दिव्यांग लड़कियों ने निकाली बारात,
दिव्यांग दुल्हनों ने बघी पर बैठकर डीजे और भांगड़ा की धुनों के साथ बैंक रोड से भव्य बारात निकाली। यह बारात लक्ष्मी टॉकीज चौराहे होते हुए डीपी गर्ल्स कॉलेज मार्ग से गुजरकर राजर्षि टंडन सेवा केंद्र पहुँची। मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर दुल्हनों का स्वागत किया।
राजर्षि टंडन सेवा केंद्र पहुँचने पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती सुभाष राठी, डॉ. बीना सिंह, श्रीमती यमुनोत्री गुप्ता, श्रीमती कांता चोपड़ा, श्रीमती मधू यादव, श्रीमती डॉ सुधा पाण्डेय,श्रीमती आभा मिश्रा,सुश्री अनुराधा एवं पद्मावती,प्रिया रावत,शिखा जी ने दुल्हनों को रोली का टीका लगाकर तथा फूलों से सजी थाली से आरती उतारकर भावभीनी स्वागत किया।
नवविवाहित दुल्हनों को गृहस्थी बसाने हेतु आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया। साथ ही दस दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल पर चलित दुकानें प्रदान कर रोजगार से जोड़ा गया, जिससे उन्हें स्वाभिमान के साथ जीवनयापन करने का अवसर मिला।
मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी जी ने कहा “यह आयोजन सहायता नहीं, बल्कि सक्षमता का सशक्त अभियान है। विवाह के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की जो नींव रखी जा रही है, वही वास्तविक सामाजिक परिवर्तन है। जब हम किसी व्यक्ति को सक्षम बनाते हैं, तभी हम राष्ट्र को मजबूत बनाते हैं।”
उन्होंने संयोजक श्रीनारायण यादव की विशेष सराहना करते हुए कहा “श्रीनारायण यादव जी ने अपने साहस, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता से यह सिद्ध कर दिया है कि सीमाएँ शरीर में होती हैं, संकल्प में नहीं। माननीय न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित जी ने कहा कि यह प्रयास दिव्यांगजन सशक्तिकरण का एक प्रकाशस्तंभ है,जो समाज को सेवा, समर्पण और समानता का मार्ग दिखाता है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकुमार चोपड़ा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसेवक मंडल) ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक बाधाओं और असमानताओं को तोड़ते हुए आत्मनिर्भरता की ओर एक साहसी कदम है। दिव्यांगजन सामूहिक विवाह का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक स्थान दिलाना और उनके जीवन में नई शुरुआत सुनिश्चित करना है। विशिष्ट अतिथि प्रो अवनीश चंद्र मिश्र ने कहा कि इस आयोजन को सामाजिक समावेशिता, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया तथा नवदंपति जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन लोकसेवक मंडल के सचिव शिक्षा विद ब्रह्माप्रकाश तिवारी ने किया उपरोक्त जानकारी कर्मचारी नेता रविशंकर मिश्र मिडिया प्रभारी लोकसेवक मंडल /अनाम स्नेह ने बताया कि इस अवसर पर सामूहिक विवाह एवं दिव्यांगता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले दस महानुभावों को श्रीफल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, मिठाई एवं ड्राईफ्रूट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में—
1-डॉ. श्रीप्रकाश “छोटे महराज” — पौरोहित्य सम्मान
2-आनंद घिल्डियाल “आनू” (वरिष्ठ पार्षद) — जनसेवा सम्मान
3-मनोज कुमार केशरवानी — समाज प्रहरी सम्मान
4-स्व. उमेश चंद्र यादव “अच्चू” (पूर्व पार्षद) — स्मृति सम्मान
5-प्रेमलता शुक्ला — समाज प्रहरी सम्मान
6-तराना बुआ “किन्नर” — विमल नारी सम्मान
7-अनिल जायसवाल “नीलू” — दिव्यांगजन हितैषी सम्मान
8-अभिषेक चौहान — न्याय प्रहरी सम्मान
9--डॉ. सुनील बिझला — समावेशी शिक्षक सम्मान
10-जावेद सिद्दीकी — स्वराज उद्यमी सम्मान से सम्मानित किया गया l
परिणय सूत्र मे बाँधने वाले जोड़ों मे 1-प्रीती संग लोकनाथ,2-आजादा संग संकठा,3-सविता संग दिलीप,4-संध्या संग नन्दलाल,5-सोनी संग हरी राम,6-शिवानी संग मोनू,7-वंदना संग संदीप,8-कोमल संग मुकुल,9-जानकी संग सत्यम शर्मा,10-प्रियंका संग सूरज,11-रोशनी संग सुजीत का किया गया l
धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश शुक्ल अध्यक्ष सामाजिक एकता परिषद ने ज्ञापित किया l
विशिष्ट अतिथियों मे डॉ. दुर्गेश शुक्ल, डॉ. विनय कुमार, डॉ. यू. बी. यादव,कुलदीप यादव, मनोज पाण्डेय, हिना खान, आशीष कुमार द्विवेदी, इन्द्रेश नारायण पाण्डेय, वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, डॉ. सविता राठी सहारनपुर , ओमप्रकाश शुक्ल तथा आर. के. राजू (अधिवक्ता, नई दिल्ली) ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम मे शहर के हजारों संभरान्त लोगों ने भाग लिया, जिसमे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, बरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र सिंह, कॉमरेड मनोज कुमार पाण्डेय,विष्णु कांत मिश्रा,डॉ गीता कौरा, डॉ रचना अग्रवाल, रीता आजमानी, कर्मचारी नेता फूलचंद यादव,अंजू जायसवाल, अंजली बर्मा, संध्या सिंह, डॉ चंद्रशेखर यादव समाजवादी चिंतक ,डॉ जसवंत पाल,समाजसेवी घनश्याम मास्टर, राहुल बनर्जी, राहुल ध्रुब वंशी, रघुनाथ, गुड्डू पंडित, बब्बन पाण्डेय, हसीब भाई, रघुवीर मिश्र, तरुण,चंदन निषाद अख्तर शानू,सगीर अहमद, धर्मेंद्र यादव, ज्ञानेंद्र गौतम, रिंकू यादव, चंद्रशेखर, डॉ आशीष गुप्ता, रवि कुमार, अनन्त कुमार चौधरी, निशा गुप्ता, सीमा, रीना, सलीम, सुभम सिंह, नीलू, नीतू सिंह, रागनी श्रीवास्तव, वंदना सिंह, लवलेश सिंह, सुनील कुमार निषाद, मोहम्मद सगीर आदि उपस्थिति रहकर,सम्पूर्ण आयोजन सामाजिक समरसता, सक्षमता और स्वाभिमान का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभरा।
*भवदीय*
रविशंकर मिश्र
*कर्मचारी नेता प्रयागराज /मिडिया प्रवक्ता लोकसेवक मंडल/अनाम स्नेह*