logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Howrah के शफीक खान हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद, अब तक 4 गिरफ्तार


हावड़ा :- प्रमोटर मोहम्मद शफीक हत्याकांड की जांच में CID को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद वकील उर्फ मुन्ना की निशानदेही पर पुलिस ने कोलकाता के बहूबाजार स्थित एक घर की पानी की टंकी से 2 अवैध हथियार और मैगजीन बरामद किए। पुलिस का अनुमान है कि इन्हीं हथियारों से शफीक की हत्या की गई थी। इस बीच, पुलिस ने मुख्य आरोपी हारून के सहयोगी मोहम्मद असलम को मटियाबुर्ज से गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या 4 हो गई है। जांच का जिम्मा संभालने के बाद शनिवार को सीआईडी (CID) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डीआईजी सीआईडी इंद्र चक्रवर्ती के नेतृत्व में अधिकारियों ने पिलखाना क्षेत्र का मुआयना किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। हालांकि, मुख्य आरोपी हारून खान और रोहित अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी जारी है। सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि सबूत जुटाने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

5
101 views

Comment