logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विष्णुपुरी नंबर-2 अंडरग्राउंड माइंस में आईटीआई का एक वर्ष का प्रशिक्षण पूर्ण करने पर मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड के प्रशिक्षुओं को भावभीनी विदाई दी

परासिया (पेंच क्षेत्र)।
अवसर पर पारस साहू, नीरज चंद्रवंशी, अभिषेक भारती एवं पुरोहित को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कामगार अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से विदाई समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षुओं को तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया।

समारोह के दौरान खान प्रबंधक राजेंद्र कुमार नेमा, सह प्रबंधक अक्षय शेखर गजके, सेफ्टी ऑफिसर भूपेंद्र सिंह राजपूत, इंजीनियर अनूप शाही सहित श्रमिक संगठन के संजय बावरिया, राजू सल्लाम, महेंद्र पवार, विकेश सिंह, अलीम खान, राजेंद्र डेहरिया, गंगाधर राव मोरे, शिव राय, कृष्णा ठाकरे, अरविंद बाबू, दिलीप बावले, मोहन विश्वकर्मा, राजेंद्र बाबू, जय, सुरेंद्र राय, सदाराम पटेल, तौसीफ सिद्दीकी, राहुल बिरहा सहित समस्त अधिकारी, माइनिंग स्टाफ, कर्मचारी एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खदान में प्राप्त अनुभव उनके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

18
489 views

Comment