डिंडोरी mp,समनापुर थाना में होली के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक संपन्न
डिंडोरी mp,समनापुर थाना में होली के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक संपन्न
एंकर -डिंडोरी जिले के समनापुर थाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के उद्देश्य से समनापुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाप्रभारी हरिशंकर तिवारी ने की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। थानाप्रभारी ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
बाइट -सुखमन कुलेश नायब तहसीलदार समनापुर