logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Final Electoral Roll 2026 : पश्चिम बर्दवान में अंतिम Voter List जारी, SIR हियरिंग में 14 हजार नाम हटाए गए


आसनसोल :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बर्दवान जिले के लिए अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll 2026) का प्रकाशन कर दिया है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, SIR के बाद पश्चिम बर्दवान जिले में कुल मतदाताओं की संख्या अब 20,18,521 हो गई है। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित प्रारूप (Draft) सूची में मतदाताओं की कुल संख्या 20,20,966 थी, जिसमें अब 2,445 मतदाताओं की शुद्ध कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि SIR प्रक्रिया के दौरान जहाँ 11,634 नए नाम वोटर लिस्ट जोड़े गए, वहीं अपात्र पाए गए 14,079 नामों को वोटर लिस्ट से हटाया गया है। लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के श्रेणी में लगभग 1 लाख 37 हजार वोटरों को रखा गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बर्दवान जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 10,29,092 और महिला मतदाताओं की संख्या 9,89,399 है, जबकि 'थर्ड जेंडर' श्रेणी में 30 मतदाता पंजीकृत हैं। जिले का लिंगानुपात (Gender Ratio) वर्तमान में 961 दर्ज किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जिले भर में कुल 2,504 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पश्चिम बंगाल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। साथ ही, सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सौंप दी गई हैं।

6
1937 views

Comment