logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कूटमा गांव में हाथी की दस्तक, प्रशासन ने जारी की सतर्कता अपील

बीडीओ ने लोगों से सतर्कता बरतने की किया अपील, सजग रहे सतर्क रहें

बरही। देर रात्रि शनिवार को रानीचुवा पंचायत के कूटमा गांव क्षेत्र में जंगली हाथी के आने की सूचना प्राप्त हुई है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जयपाल महतो ने जानकारी देते हुए आसपास के सभी पंचायतों के ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
बीडीओ श्री महतो ने बताया कि हाथी के मूवमेंट की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को सतर्क कर दिया गया है। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, खासकर रात के समय सतर्क रहें तथा बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी को देखने के लिए भीड़ न लगाएं, उसे उकसाने या भगाने का प्रयास न करें। किसी भी प्रकार की गतिविधि या हाथी के दिखने की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को दें। प्रशासन ने सभी मुखिया, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और लोगों को जागरूक करने का आग्रह किया है।

184
6186 views

Comment