logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

होली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात, 3.62 लाख खातों में पहुंची सब्सिडी

शाहजहांपुर। होली पर्व से ठीक पहले जनपद के उज्ज्वला लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली है। योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लोक भवन से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में देखा गया।

जिले में करीब 3.62 लाख लाभार्थियों के खातों में सब्सिडी की धनराशि पहुंची है। त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिलने से परिवारों को घरेलू खर्च में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह राहत अहम मानी जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम है। स्वच्छ ईंधन उपलब्ध होने से जहां स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, वहीं धुएं से होने वाली बीमारियों में भी कमी आई है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जा रहा है। जनपद प्रशासन की ओर से लाभार्थियों को बधाई देते हुए सभी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी गईं।

1
210 views

Comment