ईरान पर हमले की निंदा करे भारत सरकार: वाम दल
नयी दिल्ली : 28 फरवरी (भाषा) वाम दलों ने शनिवार को ईरान पर सैन्य हमले के लिए अमेरिका और इजराइल की निंदा की तथा इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और वैश्विक शांति के लिए खतरा करार दिया।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा कि भारत सरकार को मित्र राष्ट्र ईरान पर इस हमले की भर्त्सना करने के साथ युद्ध को तत्काल रोकने का आह्वान करना चाहिए।