logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही 75 लाख रुपये नगद किया गया बरामद*

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट :–एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना आजाद चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही 75 लाख रुपये नगद किया गया बरामद*
दिनांक 28.02.2026
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 27.02.2026 को थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी में एम.सी.पी. प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन जे 8956, जिसमें एक बड़ा थैला रखा था, को रोका गया। थैले की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम रखा होना पाया गया। वाहन में सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया।

नगद राशि के संबंध में पूछताछ करने तथा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर वह उक्त राशि के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा।

जिस पर मिलन शर्मा के कब्जे से *कुल 75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) नगद, 04 नग मोबाइल फोन तथा एक्टिवा वाहन जप्त कर उसके विरुद्ध थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को दी गई है, जिसमें आयकर विभाग द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है।*

*नाम - मिलन शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 25 साल निवासी समता कालोनी खादुश्चाम मंदिर के आपोजिट गली थाना आजाद चौक जिला रायपुर।*

0
0 views

Comment