logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा किड्स फैशन फिएस्टा - छोटे बच्चों के फैशन शो का किया गया आयोजन।

मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा किड्स फैशन फिएस्टा - छोटे बच्चों के फैशन शो का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 109 बच्चों ने प्रतिभाग किया
संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य मुरादाबाद के बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिससे कि उनका आत्मविश्वास पड़े उन्हें मॉडलिंग इंडस्ट्री का एक्सपोजर मिले और उन्हें ऐड एजेंसियों के द्वारा मॉडलिंग का कार्य करने का मौका मिले
यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया।
प्रथम वर्ग में 5 व 6 साल के बच्चों ने रैंप वॉक करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्रुप बी में 7 साल और 8 साल के बच्चों ने रैंप शो पर जलवा बिखेरा निर्णायक मंडल में मिसेज़ मुरादाबाद निकिता अरोड़ा, रनर अप गरिमा सिरोही एवं प्रसिद्ध मॉडल प्रियंका गोयल रही।
कार्यक्रम में बेबी ब्लेसिंग के डायरेक्टर श्री करण अरोड़ा, इनर व्हील एसेंस क्लब की प्रेसिडेंट नेहा कोठीवाल, टंबल टाउन की एमडी शची शर्मा, सिविल डिफेंस से पंकज कुमार सक्सेना एवं क्लासिक बैंक्विट से गुरप्रीत दुआ अतिथि रूप मे मौजूद रहे
मुख्य अतिथि सीजेएम श्रीमती श्वेता चौधरी ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर उनको सम्मानित किया।
ग्रुप ए में मुरादाबाद एंजेल मीरा सिंह और मुरादाबाद चैंपियन रोहन चौधरी बने
ग्रुप बी में मुरादाबाद एंजेल यति चाहल एवं मुरादाबाद चैंपियन अगम जीत बने।
कार्यक्रम का संचालन उर्वशी सिंह ने किया
पराग ह्यूमन फाउंडेशन की सदस्य कनिका अग्रवाल, साक्षी बंसल, उपासना, निक्की, पूजा एवं हिमांतिका खत्री का विशेष सहयोग रहा
आरजे आनंद और आरजे पियूष ने सभी बच्चों से ढेर सारी बातें की।
आइमा मीडिया संवाददाता प्रेम मसीह

11
5 views

Comment