एएआईबी ने बारामती विमान दुर्घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने बारामती विमान दुर्घटना पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में शनिवार को सिफारिश की कि विमानन नियामक डीजीसीए अनियमित हवाईअड्डों पर वीएफआर उड़ानें संचालित करने वाले सभी संचालकों को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर सकता है।
जनवरी में बारामती के पास वीएसआर वेंचर के लेयरजेट विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस दुर्घटना पर अपनी 22 पृष्ठ की प्रारंभिक रिपोर्ट में एएआईबी ने कहा कि तथ्यों और दुघर्टना के मूल कारणों वाले कारकों को सामने लाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।