logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पूजा-पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया

बांसडीह (बलिया)। क्षेत्र के जितौरा गांव में शनिवार को नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने पूजा-पाठ व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।
शासन द्वारा संचालित अन्नपूर्णा योजना के तहत भवन के शुरू होने से गांव के कुल 388 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विश्राम सिंह ने कहा कि अन्नपूर्णा भवन के संचालन से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का पारदर्शी और व्यवस्थित लाभ मिल सकेगा। पहले राशन वितरण के दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित तरीके से वितरण सुनिश्चित होगा।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रधान भागमनी देवी, दिवाकर यादव, मुन्ना सिंह, अरविंद वर्मा, राजेन्द्र सिंह, देवदत्त यादव, कन्हैया वर्मा, अजय पांडेय, रणजीत यादव, रमेश कुमार, सुलेखा रामचंद्र सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

3
136 views

Comment