logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश* सट्टा पैनल खिलाने के साथ - साथ कर रहे थे पेमेंट गेट-वे पैनल का भी संचालन।*

रायपुर कमिश्नरेट :_–पेमेंट गेट-वे पैनल चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश*

सट्टा पैनल खिलाने के साथ - साथ कर रहे थे पेमेंट गेट-वे पैनल का भी संचालन।*

(डीसीपी क्राईम एवं सायबर)
दिनांक 28.02.26

* पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा की जा रहीं थी सतत् मॉनिटरिंग।*

* आरोपियों द्वारा बदलती रणनीति के अनुसार एसीसीयू की टीम ने भी बदली रणनीति सतत मॉनिटरिंग व तकनीकी विश्लेषण के परिणाम स्वरूप पेमेंट गेट-वे पैनल के नेटवर्क को ध्वस्त करने मिली बड़ी सफलता।*

* आरोपीगण द्वारा भारत सहित विदेशों में भी ऑनलाईन क्रिकेट पैनलों का संचालन कर अर्जित धन के लेन-देन करने हेतु नये गेट-वे पैनल को भारत में विभिन्न लोकेशन मंे स्थापित कर किया जा रहा है संचालित।*

* आरोपी प्रतीक कुमार एवं सैन्की हाल ही में दुबई से आये थे एवं पेमेंट गेट-वे का कर रहे थे काम।*

* रायपुर में गिरफ्तार 02 आरोपियांें से पूछताछ के आधार पर गोवा में की गई थी रेड कार्यवाही।*

* रायपुर से 02 एवं गोवा से 05 सहित कुल 07 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।*

* गोवा में किराये का मकान लेकर ऑफिस का सेटअप तैयार कर, कर रहे थे गेट-वे का संचालन।*

* पेमेंट गेट-वे पैनल से प्राप्त अवैध राशि को क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. के माध्यम से भेज रहे थे अन्य अंतर्राष्ट्रीय पैनलों को।*

* प्रकरण के जांच क्रम में आरोपीगण द्वारा क्रिकेट सट्टे से प्राप्त अवैध धन को क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. के माध्यम से पैनल संचालक के पास राशि भिजवाया जाता है। अब तक के जांच क्रम में 46,500 क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. (भारतीय रूपये 42 लाख) अपने संचालक को क्रिप्टो वॉयलेट में पहुंचाया गया है।*

* पूर्व में आरोपी प्रतीक कुमार क्रिकेट सट्टा के संचालन में रह चुका है जेल निरूद्ध।*

* संचालन हेतु 431 म्यूल बैंक खातों का कर रहे थे उपयोग।*

* आरोपियों के कब्जे से 05 नग लैपटॉप, 01 नग टैब, विभिन्न कंपनियों के कुल 58 नग मोबाईल फोन/आईफोन, विभिन्न बैंकों के 12 नग एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री किया गया है जप्त।*

* आरोपी अंतर्राष्ट्रीय नंबर से कर रहे थे एक-दूसरे से संपर्क।*

* जप्त 53 मोबाईल फोन है खातों से लिंक।*

* करोडो रूपये के ट्रांजक्शन की प्राप्त हुई है जानकारी।*

* जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 22,14,600/- रूपये।*

* आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 89/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112 बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

* वर्ष 2026 में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑन लाईन सट्टा के कुल 05 प्रकरणों में 22 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल लगभग 2,14,59,600/- (दो करोड़ चौदह लाख उनसठ हजार छः सौ रूपये) का मशरूका किया जा चुका है जप्त।*

दिनांक 25.02.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मुक्तिधाम के पास स्थित खाली मैदान में चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑन लाईन सट्टा संचालित किया जा रहा है।

सूचना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन की पतासाजी करते हुये वाहन को चिन्हांकित किया गया। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम प्रतीक कुमार वीधवानी एवं सैन्की देवड़ा निवासी अमलीडीह न्यू राजेन्द्र नगर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स 23exch9.com, allpenalexch.com तथा 99.com पैनल के माध्यम से मास्टर आई.डी. बनाकर एवं आई.डी. वितरण कर ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने हेतु आई डी संचालन के अतिरिक्त आरोपीगणों द्वारा अन्य राज्यों में बैठे हुये पैनलों के संचालन से प्राप्त राशि का गेट-वे व्हाट्सएप का संचालन कर रहे थे जिसके माध्यम से ग्राहकों द्वारा हार-जीत में लगाये गये पैसों को डिपॉजिट एवं विड्राल करने हेतु पैनल का संचालन करना पाया गया।

उक्त दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों को गोवा में बैठकर पैनल के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करना बताया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों को गोवा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा गोवा पहुंचकर आरोपियों के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई। जहां पर आरोपियों द्वारा गेट-वे पैनल संचालन करना पाये जाने पर विधिवत मोबाईल फोन, लैपटॉप एवं अन्य सामग्री जप्त कर कार्यवाही की गई।

आरोपियों द्वारा ऑनलाईन सट्टा खेलने/खिलाने वालों को अलग - अलग ऑनलाईन बैटिंग साईट का मास्टर आई.डी. कमीशन बेस पर बिक्री करते थे, जिसमें आरोपीगण अवैध रूप से लाभ अर्जित कर रहे थे। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा अन्य राज्यों में चल रहंे पैनलों की राशि के लेन-देन हेतु गेट-वे जयदेव गु्रप एवं जेएमके ग्रुप के नाम से व्हाट्सएप ग्रुपों का संचालन कर रहे थे। उक्त ग्रुप के अवलोकन से पाया गया कि आरोपीगणों द्वारा सुनियोजित रूप से विभिन्न बैंकों में म्यूल एकाउंट खुलवाकर उक्त खातों में अवैध रूप से क्रिकेट सट्टे के संचालित करने पर प्राप्त राशि को डिपॉजिट एवं विड्राल किया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में स्कैनर कोड प्राप्त हुये है तथा पैसा जमा करने की पर्ची दिखीं है।

सट्टे के पैसों के लेन-देन हेतु आरोपियों द्वारा लगभग 431 म्यूल बैंक खातों का उपयोग किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है जिसका बैंक स्टेटमेंट एवं अन्य जानकारियां प्राप्त की जा रहीं है तथा खातों से लिंक सभी मोबाइल नंबरों को विधिवत ब्लॉक कराया जा रहा है।

*प्रकरण के जांच क्रम में आरोपीगण द्वारा क्रिकेट सट्टे से प्राप्त अवैध धन को क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. के माध्यम से पैनल संचालक के पास राशि भिजवाया जाता है। अब तक के जांच क्रम में 46,500 क्रिप्टो करेंसी/यू.एस.डी.टी. (भारतीय रूपये 42 लाख) अपने संचालक को क्रिप्टो वॉयलेट में पहुंचाया गया है, जिसकी जांच जारी है।*

*जांच क्रम में यह ज्ञात हुआ है कि आरोपीगण द्वारा विदेशों में ऑनलाईन क्रिकेट पैनलों का संचालन किया जा रहा है, किंतु उनके पैसे का लेन-देन करने हेतु नये गेट-वे पैनल को भारत में विभिन्न लोकेशन मे स्थापित कर संचालित किया जा रहा है।*

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *नगदी रकम 24,600/- रूपये, 05 नग लैपटॉप, 01 नग टैब, विभिन्न कंपनियों के कुल 58 नग मोबाईल फोन/आईफोन, विभिन्न बैंकों के 12 नग एटीएम कार्ड, 03 नग राउटर, 04 नग पासबुक तथा बलेनो कार क्रमांक सी जी 12 बी एम 9660 जुमला कीमती लगभग 22,14,600/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 89/26 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

प्रकरण में आई.डी. लेकर ऑनलाईन सट्टा खेलने वाले ग्राहकों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी

01. प्रतीक कुमार वीधवानी पिता स्व. दयालचंद वीधवानी उम्र 38 साल निवासी बी 102 सांई ट्वीन्स अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. सैन्की देवड़ा पिता स्व. उत्तम चंद देवड़ा उम्र 39 साल निवासी ब्लॉक ए 103 सांई ट्वीन्स अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. धनंजय वैष्णव पिता स्व. श्याम सुंदर वैष्णव उम्र 33 साल निवासी ग्राम तुमान सड़कपारा मोहल्ला थाना उरगा जिला कोरबा।

04. साकेत जगवानी पिता राजकुमार जगवानी उम्र 26 साल निवासी जूना बिलासपुर श्याम टॉकीज के पीछे थाना कोतवाली जिला बिलासपुर।

05. प्रमोद कुमार ओरके पिता रामायण सिंह ओरके उम्र 31 साल निवासी ग्राम पंचायत रंजना थाना दीपका जिला कोरबा।

06. प्रकाश चंद्र मिरी पिता छतराम मिरी उम्र 33 साल निवासी ग्राम कुसमूल थाना डबरा जिला जांजगीर-चांपा।

07. शंकर कुमार राम पिता लोचन राम उम्र 37 साल निवासी ग्राम करणपुर थाना लीहापुर जिला मधुबनी (बिहार)।

*कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह प्रभारी एसीसीयू, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, मुकेश सोरी, अतुलेश राय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, विजय पटेल, दीपक बघेल, संतोष दुबे, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. मुनीर रजा, शिवम द्विवेदी, सुजीत राठौर, संतोष सिन्हा, राकेश पाण्डेय, अजय चौधरी, अभिषेक सिंह तोमर, हिमांशु राठौड, पुरूषोत्तम सिन्हा, टेकसिंह मोहले, लालेश नायक, अमित वर्मा, नितेश राजपूत, म.आर. बबीता देवांगन तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर से निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा एवं सउनि. प्रदीप चंदेल की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

3
177 views

Comment