होली से पहले गुरुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त
गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के योगिय गांव के पास पहाड़ी तलहटी में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया तथा मौके पर लगभग 500 किलोग्राम महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि होली के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे कारोबारियों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।