फिरोती मांगने वाला पुलिस की गोलू सो घायल।
हरियाणा ,हांसी ,एक दिननपहले हांसी को छोटू मिष्ठान भंडार से ₹50 लाख फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर, हांसी में पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर फायरिंग की। बदले.में
हांसी में पुलिस ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले बदमाश का एनकाउंटर कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीम आरोपी अनुराग को हथियारों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी।
वहीं पहुंचते ही उसने एक पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर उन पर फायरिंग कर दी। क्रास फायरिंग में अनुराग के पैर में एक गोली लगी। इसके बाद उसे हांसी के सिविल अस्तपाल में भर्ती कराया गया।
अनुराग हांसी के पिंटा चिकन कॉर्नर पर काम करता है। आरोपी ने शुक्रवार को हांसी के ही छोटू मिष्ठान भंडार से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपी ने दुकान में एक पर्ची फेंकी थी।