जुआ के विरुद्ध पन्ना पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही
दिनांक: 28.02.2026
स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमति निवेदिता नायडू द्वारा जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में दिनांक 27-28 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ागांव जुए के फड़ पर दबिश देकर 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में थाना प्रभारी देवेंद्रनगर उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागाँव स्थित झिर के पास जंगल में वाहनों एवं मोबाइल टॉर्च के उजाले में ताश के पत्तों से रुपयों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ (मन्ना) खेल रहे हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एस.डी.ओ.पी. पन्ना श्री एस पी सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना देवेंद्रनगर की पुलिस बल की टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी देवेंद्रनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बड़ागांव झिर के पास जंगल में दबिश दी गई, जहाँ कुछ व्यक्ति रात्रि के अंधेरे में प्रकाश की व्यवस्था कर ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर मौके से 05 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। कुछ जुआरी रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, आरोपियों के विरुद्ध थाना देवेंद्रनगर में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*जप्त सामग्री*
1. ₹61500/- नगद
2. 04 मोटर साइकिल (कीमती लगभग ₹240000/-)
3. 05 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग ₹40000/-)
कुल जप्त मशरूका: ₹342500/-
*गिरफ्तार आरोपीगण*
1. वीरू कुशवाहा पिता छोटेलाल कुशवाहा उम्र 43 साल निवासी बड़वारा थाना देवेंद्रनगर जिला पन्ना
2. महेश सोनकर पिता छोटेलाल सोनकर उम्र 41 साल निवासी देवेंद्र नगर जिला पन्ना
3. दिग्विजय सिंह पिता श्री बिहारी लाल सिंह उम्र 30 साल निवासी देवेंद्र नगर
4. रामू कुशवाहा पिता गज्जू कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी बड़ागांव थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना
5. राजेंद्र राजा परमार पिता बड़े राजा परमार उम्र 28 साल निवासी ग्राम बड़गांव थाना देवेंद्र नगर जिला पन्ना
*सराहनीय योगदान*
उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव, प्र आर शंकर सिंह बुंदेला, लक्ष्मी नारायण यादव सत्येंद्र बागरी अशोक बागरी , वीर नारायण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, बृजेंद्र, रोहित पुष्पेंद्र जाट का सराहनीय योगदान रहा।