सागर संभाग के एकमात्र कृषि महाविद्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
खुरई 28 फरवरी–जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय और भारत सरकार के उद्यम एम पी सी यू के बीच एमओयू निष्पादित कर लिया गया है।
एमओयू साइन होने के साथ ही अब कृषि महाविद्यालय के नए भवन निर्माण के प्रथम चरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकेगा। लगभग 131 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से क्षेत्र में उच्च कृषि शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे।आपको बता दें,तत्कालीन मंत्री वर्तमान में खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से खुरई में अटल बिहारी वाजपेयी कृषि महाविद्यालय स्वीकृत हुआ था
खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि पर विधानसभा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना खुरई को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी और क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करेगी