logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर बढ़ रहा हरियाणा" — विधायक

"
हांसी हलके में विकास की रफ्तार को और तेज करते हुए विधायक श्री विनोद भयाना ने आज गांव धमाणा और हांसी शहर में 2 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
गांव धमाणा में विधायक ने में करीब ₹1.20 करोड़ की लागत से पूरे हुए 5 कार्यों का लोकार्पण किया व
₹55 लाख: तालाब की रिटेनिंग वॉल का निर्माण।
₹19.55 लाख: कृष्ण के घर से दयाराम के घर तक नई गली।
₹18 लाख: स्कूल की चारदीवारी।
₹10 लाख: आधुनिक वॉलीबॉल मैदान।

ग्रामीणों की मांग पर आश्वासन देते,हुए विधायक विनोद भयाणा ने कहा कि विकास कार्य तेजी से,करवाये जायेंगें। गांव में लाइब्रेरी, ओपन जिम और पार्क के अधूरे काम को पूरा करने की मांग पर विधायक ने अधिकारियों को तुरंत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "धमाणा जैसे छोटे गांव में करोड़ों के काम होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचा रही है।"

हांसी शहर को मिली दो नई गलियां और ट्रैक का निर्माण होगा शहरवासियों की सुविधा के लिए विधायक ने दो महत्वपूर्ण शिलान्यास किए।
धतरवाल अस्पताल से बबलू आटा चक्की तक ₹39 लाख की लागत वाली गली।हुकुमचंद जैन पार्क में ₹38 लाख की लागत से आधुनिक ट्रैक बनेगा। विधायक ने स्पष्ट किया कि ये कार्य आगामी 5 माह में पूरे होंगे।

अधिकारियों को सख्त चेतानी देते हुए विधायक विनोद भयाना ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा— "विकास कार्यों में जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लगता है। यदि कहीं भी घटिया सामग्री का प्रयोग मिला, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रवीण ऐलावादी, राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, सुभाष यादव, विनोद सैनी, तनुज खुराना, नवीन ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

0
296 views

Comment