logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संदिग्ध खनन डंपर का वीडियो बनाना SDO वनप्रभाग कालसी को पड़ा भारी, टीम के साथ भी हुई मार पिटाई -

संदिग्ध खनन डंपर का वीडियो बनाना SDO वनप्रभाग कालसी को पड़ा भारी, टीम के साथ भी हुई मार पिटाई -
देहरादून जिले तहसील विकास नगर के कालसी चकराता वनप्रभाग से बड़ी खबर सामने आई है विकासनगर:
👉 उत्तराखंड में अभी प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमले का मामला शांत ही हुआ था कि इसी तरह का एक और विवाद सामने आया है. देहरादून जिले के विकासनगर थाना क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई है.
👉 इस घटना का भी वीडियो सामने आया है. इस मामले में भी दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
👉इस मामले में कालसी चकराता वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकार राजीव नयन नौटियाल ने पुलिस को तहरीर दी है. उप प्रभागीय वनाधिकार राजीव नयन नौटियाल की तरफ से कोतवाली विकासनगर को दी शिकायत के अनुसार 27 फरवरी शाम को करीब साढे पांच बजे वो अपने कार्यालय कालसी से वापस जा रहे थे, तभी उन्होंने बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डंपर जाता हुआ दिखाई दिया. उनको कुछ आशंका हुई, इसीलिए वो वीडियो भी बनाने लगे.
👉उप प्रभागीय वनाधिकार राजीव नयन नौटियाल का आरोप है कि उनके वीडियो बनाने का कुछ लोगों ने विरोध किया. इसके साथ ही उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 115(2), 352, 324(2),121(1),132,191(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया✍️
👉 एक बड़ा सवाल यह है कि पुलिस ने जांच के बिना ही एप्लीकेशन के आधार पर एससी एसटी में मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि मामला खनन से संबंधित था,🔥
वहीं मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई बाडवाला निवासी मनीष चौहान की शिकायत पर पुलिस ने धारा 115(2), 324(2), 351(3), 352 बीएनएस और 3(1)(द)/3(1)(ध) एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया

46
1588 views

Comment