logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना सरायइनायत पुलिस ने वांछित अभियुक्त को चोरी की बाइक सहित किया गिरफ्तार

प्रयागराज। सरायइनायत थाना पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, धारा 457/380/411 भा.दं.सं. से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित सिंह उर्फ छोटू ठाकुर पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी ग्राम दुमदुमा सैदाबाद थाना हण्डिया, हाल पता ग्राम भागीपुर थाना सरायइनायत, उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 28.02.2026 को ग्राम नसीरापुर रिंग रोड स्थित रेलवे लाइन अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल (वाहन संख्या UP70 EH 4311 HF डीलक्स), जो थाना कर्नलगंज क्षेत्र में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 04/2026 धारा 303(2) भा.न्या.सं. से संबंधित है, बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूर्व में भी दर्ज है मुकदमा

उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.01.2023 की रात्रि में थाना सरायइनायत क्षेत्र के हबूसा मोड़ के पास स्थित एक हार्डवेयर एवं सरिया-सीमेंट की दुकान से ट्रैक्टर की बैटरी, डीजल, लोहे के पाइप एवं अन्य सामान चोरी किया गया था। साथ ही शटर तोड़कर काउंटर में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना सरायइनायत में मु.अ.सं. 07/2023 पंजीकृत किया गया था। इस मुकदमे में तीन अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

अभियुक्त रोहित सिंह उर्फ छोटू ठाकुर के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट एवं धोखाधड़ी जैसे अपराध शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रितेश चन्द्र उपाध्याय, उपनिरीक्षक नवनीत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामायण सिंह, उपनिरीक्षक उपेन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार एवं कांस्टेबल अनुराग यादव शामिल रहे।

21
617 views

Comment