logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PMO तक पहुंची शिकायत, जनपद पंचायत बैकुंठपुर की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल



कोरिया। जनपद पंचायत बैकुंठपुर अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत तेंदुआ, डकाईपारा एवं चिरगुड़ा से संबंधित शिकायतें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) पोर्टल तक पहुंच चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है तथा मामला जांच हेतु जिला मुख्यालय कोरिया भेजा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नियुक्त जांच अधिकारी द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। शिकायतों में ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अनियमितता एवं अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अधिकारियों द्वारा जारी आदेशों को कई ग्राम पंचायतों में दरकिनार किया जा रहा है। पंचायत सचिवों पर मनमानी तरीके से कार्य करने, पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खोलने तथा शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप सामने आए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि जनपद पंचायत स्तर से प्रभावी नियंत्रण नहीं होने के कारण पंचायतों में व्यवस्था प्रभावित हो रही है और अधिकारियों के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अब PMO स्तर से शिकायत पर जांच शुरू होने के बाद संबंधित पंचायतों की कार्यप्रणाली पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

0
0 views

Comment