ईरान, इजराइल और खाड़ी देशों में भारतीय दूतावासों ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया
तेहरान: 28 फरवरी (भाषा) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान की घोषणा के बाद भारत ने शनिवार को ईरान और इजराइल में रहने वाले अपने नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और सतर्क रहने की सलाह दी।
ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे ‘‘अत्यधिक सावधानी बरतने’’ और ‘‘जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने’’ की अपील की है। यह परामर्श क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है।