मांस निर्यात कारोबार में 1.37 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) मांस निर्यात व्यवसाय में निवेश के नाम पर एक व्यवसायी से लगभग 1.37 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आरोपी मोहसिन मोहम्मद को दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर से पकड़ा गया।