logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बृजमनगंज:होली से पहले आदर्श नगर पंचायत में जमकर उड़े गुलाल

बृजमनगंज, महाराजगंज: त्योहारों के मद्देनजर सरकारी अवकाश को देखते हुए आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा, नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर उपस्थित रहकर समारोह को और भी भव्य बनाया। नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि होली का पर्व प्रेम और भाईचारा का त्यौहार है हमारा उद्देश्य नगर पंचायत में हिंदू मुस्लिम एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना है
इस अवसर पर बड़े बाबू रमेश चौधरी, राहुल कुमार, आदित्य राय, सागर कनौजिया, सतेंद्र चौधरी, कासिम, गुड्डू पांडे, राकेश, मधु चौरसिया,आशा देवी, सभासद झिनक विश्वकर्मा, सनी कनौजिया,राजकुमार चौरसिया, सुरेंद्र कन्नौजिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और समारोह का आनंद लिया।

96
5307 views

Comment