इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर
इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) की आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी विषयों के लिए समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
समिति के अनुसार इस वर्ष भी सैद्धांतिक परीक्षा में कुल अंकों के 50 प्रतिशत अंकों के लिए OMR (Optical Mark Reader) आधारित उत्तर-पत्रक का उपयोग किया गया। मूल्यांकन की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विषय-विशेषज्ञों की टीम द्वारा सभी प्रश्नों की आधिकारिक Answer Key तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड की गई है।
यदि किसी परीक्षार्थी या अन्य व्यक्ति को जारी की गई आंसर की पर कोई आपत्ति है, तो वे 06 मार्च 2026, अपराह्न 5:00 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियाँ समिति की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://biharboardonline.com
या
👉 http://objection.biharboardonline.com
पर जाकर दर्ज की जा सकती हैं।
समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
यह कदम परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा के भीतर ही अपनी आपत्तियाँ दर्ज करें।