logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

PM मोदी का तीन राज्यों का तूफानी दौरा: राजस्थान को देंगे 16,680 करोड़ की सौगात, देशव्यापी HPV वैक्सीनेशन का करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों दौरा करेंगे, जहां वह करोड़ों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पहले पहले पीएम राजस्थान का दौरा करेंगे, जहां वह अजमेर में 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत करेंगे. इसके बाद पीएम अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा करेंगे और अंत में पीएम को चेन्नई का दौरा करेंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुबह करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जहां वह एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

साथ ही पीएम अजमेर में 14 वर्षीय लड़कियों के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ करेंगे. ये पहल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एक बड़ा कदम है, जो महिलाओं में कैंसर से संबंधित बीमारियों का प्रमुख कारण है.

23
683 views

Comment