logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैज्ञानिक सोच को जीवन में धारण करें: डॉ. रवि प्रकाश शर्मा

वैज्ञानिक सोच को जीवन में धारण करें: डॉ. रवि प्रकाश शर्माकेसर इंटर कॉलेज, बहेड़ी में #केसर_विज्ञान_क्लब द्वारा भारत रत्न सर सी.वी. रमन के चित्र पर बोर्ड परीक्षा के बाद माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि रमन एशिया के पहले वैज्ञानिक थे, जिन्हें भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला। 28 फरवरी 1928 को रमन प्रभाव की खोज हुई, जिसके लिए 1930 में सम्मानित हुए। भारत सरकार ने इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस घोषित किया है।रमन प्रभाव का उपयोग शोध कार्यों, फॉरेंसिक जांच, कैंसर जांच, चंद्रमा पर पानी की खोज और पदार्थों की रचना अध्ययन में होता है। क्लब प्रभारी प्रिय इंद्रजीत सिंह ने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक नवाचारी सोच अपनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अभिनव श्रीवास्तव, एसीएस पूनम सिंह, उपप्रधानाचार्य चंद्रभानु सिंह, पूजा गंगवार, रेनू बाला, शैलेश गंगवार, सुधा पांडेय, संजीव मोहन रावत, विनीता, ओमकार, सत्यवीर, जितेंद्र सिंह, विमल, सोहनलाल, सुरेश, मीना, प्रमोद कुमार, बीना आदि उपस्थित रहे।अंत में डॉ. शर्मा ने सभी को विज्ञान संकल्प दिलाया और वैज्ञानिक सोच को जीवन में उतारने का आह्वान किया।

8
687 views

Comment