logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चौधरी ताराचंद बजावा ने तेजाजी मन्दिर में 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर स्वागत किया

(गुढ़ा) ऊबली बालाजी के निकटवर्ती गांव बजावा रावत का में राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर आरबीआई से सेवानिवृत्त ताराचंद चौधरी एवं सावित्री चौधरी ने 51 हजार रुपये नकद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सॉल साफा एवं फूल माला पहनाकर के स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के गुढा ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन सतबीर मूंड, महासचिव सूबे. प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रामदेव सिंह मूंड एवं युवा तेजा सेना ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण मूंड ने सोल साफा व फूलमाला पहनाकर के स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने बताया कि जनसहयोग से बनने वाले 165 फीट ऊंची शिखर के भारत के सबसे बड़े तेजाजी मंदिर के निर्माण में सभी का तन मन धन से सहयोग मिल रहा हैं।

8
366 views

Comment