logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

साहिबगंज में बच्चा चोरी की अफवाहों पर पुलिस सख्त, जागरूकता अभियान शुरू


साहिबगंज में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी अनिश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद किया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब तक क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोई पुष्टि नहीं हुई है। अफवाहों के कारण लोगों में भय का माहौल बन रहा है, जिससे निर्दोष व्यक्तियों को संदेह के आधार पर परेशान किया जा सकता है।

थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बच्चा चोर समझने से पहले उसकी पूरी जानकारी लें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने चेतावनी दी कि बेवजह किसी पर हमला करना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, सोशल मीडिया पर अपुष्ट खबरें साझा न करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।
------------------------
मो सैफुल्लाह अंसारी
जिला सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन एवं सदस्य ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन साहिबगंज झारखंड

0
0 views

Comment