logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

असोथर नगर पंचायत में शिव मंदिर पुन निर्माण गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भोले नाथ जी की यात्रा

असोथर नगर पंचायत असोथर में आज भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। मौका था नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती, नंदी बाबा और रिद्धि-सिद्धि के दाता गणेश जी की मूर्ति स्थापना का। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना रहा।
​शानदार नगर भ्रमण और भक्ति का संगम
​मूर्ति स्थापना से पूर्व भगवान की प्रतिमाओं को भव्य तरीके से सजाकर गाजे-बाजे और डीजे और गाजे बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भोलेनाथ का स्वागत किया। "हर-हर महादेव" के जयकारों से पूरा असोथर गुंजायमान हो उठा। गांव भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
​इनके प्रयासों से साकार हुआ मंदिर का
​इस भव्य मंदिर का निर्माण और स्थापना का पुनीत कार्य भारतीय किसान यूनियन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह पुत्र रिंकू उर्फ नीरज सिंह और उनके छोटे भाई अंबुज सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। दोनों भाइयों के इस धार्मिक प्रयास की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
धार्मिक विधि-विधान से हुई स्थापना
​नगर भ्रमण के पश्चात विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
​क्षेत्रीय जनों का कहना है
​इस मंदिर की स्थापना से न केवल नगर की शोभा बढ़ी है, बल्कि लोगों को पूजा-अर्चना के लिए एक पवित्र और सुंदर स्थान मिल गया है। भारतीय किसान यूनियन उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह पुत्र रिंकू सिंह और अंबुज सिंह अशोक सिह का यह कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।
​ मंदिर में विशेष लाइट की सजावट की गई है विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है

0
51 views

Comment