ईरान में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को ‘घर के अंदर रहने’ का परामर्श जारी किया
तेहरान: 28 फरवरी (भाषा) ईरान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को अपने नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी करते हुए उनसे ‘‘अत्यधिक सावधानी बरतने’’ और ‘‘जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने’’ की अपील की है। यह परामर्श क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच जारी किया गया है।
दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बदलते घटनाक्रम को देखते हुए ईरान में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।’’