इजराइल का हवाई क्षेत्र बंद होने से दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को मुंबई भेजा गया: एअर इंडिया
नयी दिल्ली: 28 फरवरी (भाषा) इजराइल के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एअर इंडिया ने शनिवार को मार्ग में परिवर्तन करके दिल्ली से तेल अवीव जा रही अपनी उड़ान को मुंबई भेज दिया।
इजराइल द्वारा ईरान पर हमले किए जाने के बाद कुछ हवाई क्षेत्रों को उड़ान संचालन के लिए बंद कर दिया गया है।